यह राज्य हुआ कोरोना मुक्त, 50 फीसदी दैनिक मामले सिर्फ केरल से आए, देखें राज्यवार आंकड़े

यह राज्य हुआ कोरोना मुक्त, 50 फीसदी दैनिक मामले सिर्फ केरल से आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 102,942,987 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,232,233 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 160057 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10462631 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 154596 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,07,77,284 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 11,039 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 110 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमित मरीजों से अस्पताल से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 14,225 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.08    फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.49 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 02 जनवरी को 7,21,121 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 19,84,73,178 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं अंडमान और निकोबार भारत में पहला राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जो आधिकारिक रूप कोरोना मुक्त हुआ। इस समय अब यहां एक भी कोरोना सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अनुसार यहां कुल 4,932 कोरोना केस सामने आए जबकि 62 लोगों की मौत हो गई।

साथ ही मंगलवार को पहली बार देश के रोजाना कोरोना मामलों में 50 फीसदी से अधिक केरल से आए हैं। देश में 11,024 ताजा मामले आए जिनमें से 5,716 अकेले केरल से हैं यानी कुल आंकड़ों का 51.8 फीसदी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले भी पूरे देश में सबसे अधिक हैं। यहां इस वक्त 69,157 सक्रिय मामले हैं जबकि पूरे देश में 1,61,000 सक्रिय कोरोना केस हैं।

दिल्ली में मंगलवार को कुल 9357 टीके लगाए गए। 18,300 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था. 51.13 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ। 17 AEFI रिपोर्ट हुईं। दिल्ली में 2 फरवरी से वैक्सीनेशन साइट्स की संख्या बढ़ाकर 183 कर दी गई है। ऐसे में पूरी दिल्ली में रोजाना का वैक्सीनेशन टारगेट भी बढ़ गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

1197

879651

7156

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

4932

62

अरुणाचल प्रदेश

11

16762

56

असम

1793

214285

1083

बिहार

802

257474

1505

चंडीगढ़

182

20462

335

छत्तीसगढ़

4173

298135

3711

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3392

2

दिल्ली

1217

623256

10858

गोवा

768

52039

768

गुजरात 

3203

254531

4389

हरियाणा

1055

263989

3023

हिमाचल प्रदेश 

365

56242

980

जम्मू एंड कश्मीर 

668

121988

1938

झारखंड

489

117229

1075

कर्नाटक

5943

922004

12223

केरल

69409

865168

3776

लद्दाख

66

9530

130

लक्षद्वीप

63

56

0

मध्य प्रदेश 

2423

249193

3815

महाराष्ट्र 

42830

1936305

51139

मणिपुर

139

28568

371

मेघालय

56

13565

147

मिजोरम

33

4334

9

नागालैंड

55

11958

88

ओडिशा

928

332377

1906

पुडुचेरी

286

38186

651

पंजाब

2122

165924

5628

राजस्थान

1798

313108

2768

सिक्किम

85

5876

135

तमिलनाडु

4517

822468

12367

तेलांगना

2008

291312

1604

त्रिपुरा

15

32945

391

उत्तराखंड

1043

93533

1651

उत्तर प्रदेश 

5007

586967

8668

वेस्ट बंगाल

5305

554887

10188

भारत में कुल मामले

160057

10462631

154596


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।